वैलेंटाइन डे (Valentine's Day)पर रांची पुलिस का कड़ा पहरा

वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)पर रांची पुलिस का कड़ा पहरा

वैलेंटाइन डे(Valentine’s Day), (14 फरवरी) को लेकर रांची पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. प्रेमी युगल को पुलिस रोकेगी नहीं, मगर मर्यादा तोड़ने वालों पर पैनी नजर रहेगी. इसके अलावा सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों, मॉल, सिनेमा हॉल, होटल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर आए लोगों के साथ कोई अभद्रता ना होने पाए, इसकी भी निगरानी रांची पुलिस करेगी. इन जगहों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वैलेंटाइन डे (Valentine's Day)पर रांची पुलिस का कड़ा पहरा

एक बार फिर 54 चीनी ऐप्स को किया बैन(apps banned )

शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती 

शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है. इसके अलावा सार्वजनिक स्थान, मॉल में भी पुलिस की टीम सक्रिय रहेगी. पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया है कि घूमने फिरने पर किसी को कोई रोक-टोक नहीं है, लेकिन किसी को भी सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा किसी के साथ कोई जोर जबरदस्ती ना होने पाए, इसे लेकर भी पुलिस की सक्रियता रहेगी.

पाकिस्तान के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर(Shiv Mandir) में जलाभिषेक करेंगे बिहार के पांच श्रद्धालु

कर्नाटक हिजाब(Hijab) विवाद: हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now