Victims of Air Ambulance Crash Meet Chief Minister, Demand Jobs and Compensation

एयर एम्बुलेंस हादसे के पीड़ितों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, नौकरी और मुआवजे की मांग

Share
Link copied
एयर एम्बुलेंस हादसे के पीड़ितों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, नौकरी और मुआवजे की मांग
Victims of Air Ambulance Crash Meet Chief Minister, Demand Jobs and Compensation
By Akash singh
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एयर एम्बुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के आश्रितों ने मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें राज्य सरकार से सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों की बातों को अत्यंत आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव और यथोचित मदद प्रदान की जाएगी।
परिजनों की उपस्थिति
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रीगणों के साथ-साथ हादसे में जान गंवाने वाले संजय कुमार के बड़े भाई विजय कुमार और ध्रुव कुमार के पिता दिनेश प्रसाद सहित अन्य परिजन मौजूद थे।
क्या था पूरा मामला?
विगत 23 फरवरी 2026 को एक दर्दनाक एयर एम्बुलेंस हादसा हुआ था। बर्न इंजरी से जूझ रहे मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, चतरा जिले के पास एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया।
इस हादसे में कुल 7 लोगों का निधन हो गया था:
 संजय कुमार (मरीज)
 अर्चना देवी  (संजय कुमार की पत्नी)
 ध्रुव कुमार (भांजा)
 डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता
 पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा
 पायलट विवेक विकास भगत
 को-पायलट स्वराजदीप सिंह
यह मुलाकात इन परिवारों को न्याय और आर्थिक संबल दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।