20251017 174504

रांची के चामगुरू मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान हिंसक झड़प: हॉकी स्टिक, कुल्हाड़ी से उस्मान अंसारी पर जानलेवा हमला, 8-10 टांके लगे चार दिनों से पुलिस मूकदर्शक, हमलावर खुले में घूम रहे

20251017 174504

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची के चामगुरू मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान हिंसक झड़प: हॉकी स्टिक, कुल्हाड़ी से उस्मान अंसारी पर जानलेवा हमला, 8-10 टांके लगे चार दिनों से पुलिस मूकदर्शक, हमलावर खुले में घूम रहे ।


रांची, 17 अक्टूबर – झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के चामगुरू मैदान में 14 अक्टूबर की दोपहर एक साधारण क्रिकेट मैच तब खूनी खेल बन गया, जब दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। घटना में एक उस्मान अंसारी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें हॉकी स्टिक, क्रिकेट बैट, विकेट, चाकू और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से मारा गया। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
14 अक्टूबर को कांके के चामगुरू मैदान पर दोपहर करीब 2 बजे एक अनौपचारिक क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। जानकारी के अनुसार, मैच के दौरान एक पक्ष से तीखी नोकझोंक शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई। पीड़ित के बेटे ने FIR में बताया कि आरोपी पक्ष ने पहले उन पर हमला किया, जिसकी सूचना मिलते ही उनके पिता उस्मान अंसारी (उम्र लगभग 50 वर्ष) झगड़े को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी युवकों ने उन्हें भी निशाना बना लिया।आरोपियों ने हॉकी स्टिक, क्रिकेट बैट, विकेट स्टंप, चाकू और कुल्हाड़ी से उस्मान अंसारी पर जानलेवा हमला बोल दिया। सबसे घातक वार मुस्ताक अंसारी ने कुल्हाड़ी से किया, जिससे पीड़ित के सिर के पिछवाड़े का हिस्सा फट गया। इसके अलावा माथे पर भी गहरा घाव हुआ, जहां 8-10 टांके लगाने पड़े। शरीर के अन्य भागों में भी कई चोटें आईं। पीड़ित के बेटे ने बताया, “उनका इरादा साफ था – पिता को मार डालना। लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।”घायल उस्मान अंसारी को तुरंत कांके जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रांची के मेदांता हॉस्पिटल (इरबा) रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में सिर की चोटों को ‘खतरनाक’ बताया गया है।
आरोपी कौन?
पीड़ित पक्ष ने छह नामजद आरोपियों का नाम लिया है, सभी गागी गांव के ही निवासी। ये हैं:
मोजम्मिल अंसारी और अलतमश फरीदी, दोनों के पिता मुस्ताक अंसारी।
नाकिब अंसारी, पिता वाहिद अंसारी।
सरोज अंसारी, पिता एनुल अंसारी।
नासिर अंसारी, पिता एनामुल अंसारी।
मुश्ताक अंसारी, पिता स्व. असगर अंसारी (यह वही आरोपी है जिसने कुल्हाड़ी से वार किया)।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष पहले से ही शराब के नशे में धुत था, जिससे विवाद भड़का। ग्रामीणों ने भी पुष्टि की कि आरोपी अक्सर इलाके में झगड़े करते रहते हैं।
पुलिस कार्रवाई
जनकारी के अनुसार कांके थाना की पुलिस को घटना की सूचना शाम करीब 4 बजे मिली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर BNS के धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। दुखद पहलू यह है कि चार दिन हो जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है जानकारी के मुताबिक आरोपी फरार हैं, छापेमारी जारी है।

पीड़ित के बेटे हसन अंसारी ने पिता के लिए न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि आरोपी सख्त सजा मिले।

जाहिर है यह घटना रांची के ग्रामीण इलाकों में खेलों के दौरान बढ़ती हिंसा की पोल खोलती है। घटना स्थानीय स्तर पर खेल भावना को कलंकित करने वाली है।

Share via
Share via