VideoCapture 20201205 195113

आज लालू यादव से मिलनें पहुंचे मुलाकाती.

रांची : शनिवार का दिन लालू यादव के लिए बेहद खास दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन उन्हें जेल मैन्युअल के हिसाब से 3 लोगों से मिलने की अनुमति प्रदान की गई है। आज शनिवार के दिन लालू यादव से मिलने पहुंचे राजद के वरिष्ठ नेता व वर्तमान विधायक सुरेंद्र यादव।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लालू यादव से मुलाकात करने के बाद विधायक सुरेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान में लालू यादव का स्वास्थ्य सही नहीं है। क्योंकि लालू जी पहले काफी स्वस्थ दिख रहे थे, लेकिन वर्तमान में उनका चेहरा हल्का काला हो रहा है। जो कहीं ना कहीं उनके प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बना है। वहीं उन्होंने बिहार की राजनीति पर बात करते हुए बताया कि जिस प्रकार से वर्तमान में बिहार में सरकार का गठन हुआ है। वह कहीं ना कहीं आने वाले समय में स्थिर नहीं रह पाएगी। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बंगाल चुनाव के बाद बिहार का राजनीतिक परिदृश्य बदलेगा और नीतीश कुमार की सरकार निश्चित रूप से गिरेगी।

Share via
Share via