जेल में बंद शातिर साइबर अपराधी गोंविद मंडल को गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने लिया रिमांड पर.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने गिरिडीह सेन्ट्रल जेल में बंद शातिर साइबर अपराधी गोेंविद मंडल को शनिवार को रिमांड पर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने करते हुए बताया कि पुलिस फिलहाल इस शातिर अपराधी गोंविद मंडल को थाना कांड संख्या 12/20 में लेकर पूछताछ करेंगी। लेकिन सोमवार को इस अपराधी को दो और केस में रिमांड पर लिया जाएगा। जिसमें थाना कांड संख्या 1/20 और 33/20 शामिल है। इंस्पेक्टर सुरेश ने यह भी बताया कि तीनों ही मामले साइबर अपराध से ही जुड़े है।

गोंविद मंडल के खिलाफ पहले से कुछ और केस दर्ज होने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन थाना कांड संख्या 01/20 में गोंविद के सहयोगी रमेश मंडल ने पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद गोंविद के साइबर अपराध का काला चिट्टा खोला था। इसके बाद रमेश मंडल के निशानदेही पर गोंविद मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया। गांडेय के रसकुट्टो गांव निवासी 38 वर्षीय गोंविद मंडल ही वह अपराधी है। जो खाताधारकों के खाते से नगद रुपये उड़ाने के बाद दुसरे कई राज्यों में रहने वाले अपने दोस्तों के खाते में पैसे भिजवाता था। और उसके बाद अपने बैंक खाते में दोस्तों से सारे नगद रुपये ट्रांसर्फर कराता था। इसके लिए यह शातिर अपराधी कई वाॅलेट का इस्तेमाल किया करता था।

गोंविद मंडल मोबाइल रिचार्ज करने के नाम पर अपने दोस्तों से अपने खाते में पैसे ट्रांसर्फर कराता था। बताते चले कि गोंविद मंडल बीतें 28 नवंबर को ही थाना कांड संख्या 12/20 में गिरिडीह कोर्ट में संरेडर किया था। जबकि पुलिस इस शातिर अपराधी को इसी केस में गिरफ्तार करने को लेकर प्रयासरत थी। लिहाजा, जिस दिन गोंविद मंडल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उस दिन पुलिस और वकीलों के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पहले 12/20 में रिमांड पर लेने का निर्णय लिया। और इसके बाद दो और केस में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow