कुआँ में गिरने से महिला की हुई मौत.
गिरीडीह : डुमरी के जामतारा में कुएं में गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मृतका हेमिया देवी घर में बने कुआं पर स्नान करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान पानी भरने के क्रम में कुआं में लगे लकड़ी टूट गया। जिसके कारण महिला कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के लगभग एक घंटे बाद जब परिजनों ने कुआं पर जाकर देखा तो महिला का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। जिसके बाद परिजनों ने शव को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
गिरिडीह, दिनेश

















