कुएं से महिला का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस.
लोहरदगा : जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भीठा गांव स्थित एक कुएं से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। शव की पहचान स्वर्गीय सिकरा उरांव की पत्नी बती उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतिका अपने रिश्तेदार रामवृक्ष उरांव के घर विवाह समारोह में शामिल होने गई हुई थी। विवाह समारोह से लौटने के दौरान रात के अंधेरे में कुएं में गिर गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार की सुबह कुएं में पानी भरने गई महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
लोहरदगा, प्रीतम कुमार

















