गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता: दो साइबर ठग गिरफ्तार, RTO चालान और फाइनेंस EMI के नाम पर ठगी का खुलासा
गिरिडीह : गिरिडीह जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महदैया और शहरपुरा गांव के आसपास कुछ अपराधी फोन के जरिए लोगों को ठग रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, आबिद खॉ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। दल ने तेजी से काम करते हुए 10 जनवरी 2026 को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार मंडल और राजेंद्र कुमार उर्फ राजू अंसारी शामिल हैं। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को RTO चालान (ट्रैफिक जुर्माना) और श्रीराम फाइनेंस की EMI जमा करने के बहाने फर्जी APK फाइल भेजते थे। पीड़ित जैसे ही यह फाइल डाउनलोड करते, उनका मोबाइल हैक हो जाता और बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते। यह एक आम लेकिन खतरनाक साइबर ठगी का तरीका है, जो हाल के महीनों में कई राज्यों में बढ़ा है।
इस मामले में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या-01/2026 दिनांक 10.01.2026 दर्ज किया गया है।

















