सिमडेगा के कुमुद झा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व का बड़ा अवसर
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा जिले की धरती ने एक बार फिर गर्व का क्षण प्रदान किया है। सिमडेगा के मूल निवासी और वर्तमान में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (Ministry of Jal Shakti) में अवर सचिव के पद पर कार्यरत कुमुद झा को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा India International Conference on Democracy and Election Management (IICDEM)-2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन भारत द्वारा पहली बार इस स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें विभिन्न देशों के Election Management Bodies (EMBs) के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य, भारत में विदेशी मिशनों के राजनयिक और चुनावी विशेषज्ञ शामिल हैं।
सम्मेलन का मुख्य विषय “Democracy for an inclusive, peaceful, resilient and sustainable world” है, जो भारत द्वारा 2026 के लिए International IDEA के Council of Member States की अध्यक्षता के अनुरूप रखा गया है।
कुमुद झा, जो भारतीय निर्वाचन आयोग के नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर भी हैं और इन्होंने विभिन्न राज्यों के निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया है। उन्होंने पूर्व में बुंडू और तोरपा के बीडीओ के रूप में भी कार्य किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) द्वारा विशेष रूप से आमंत्रण पत्र भेजा गया है, जो उनके विशेषज्ञता और योगदान को दर्शाता है।
सम्मेलन में 36 विभिन्न विषयों।पर ब्रेकआउट सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका नेतृत्व राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे। इसमें मतदाता सूची प्रबंधन, तकनीकी नवाचार, अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानक और सर्वोत्तम अभ्यासों पर गहन चर्चा होगी। यह सम्मेलन भारत की चुनाव प्रक्रिया को वैश्विक स्तर पर एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
सिमडेगा के लिए यह गौरव का क्षण है, जहां खेल, शिक्षा और अब चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में जिले के लोग अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। कुमुद झा की यह उपलब्धि न केवल सिमडेगा बल्कि पूरे झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत है।
















