20260216 200455

एलन मस्क का X प्लेटफॉर्म डाउन! भारत समेत दुनिया भर में सर्विस ठप, हजारों शिकायतें – क्या है वजह?

सोमवार की शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने यूजर्स को बड़ा झटका दिया। शाम करीब 7 बजे के बाद से भारत में लाखों यूजर्स को होमपेज लोड करने, टाइमलाइन रिफ्रेश करने और पोस्ट देखने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स को खाली स्क्रीन या “Something went wrong” जैसी एरर मैसेज दिखाई दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector ने भी इसकी पुष्टि की। शाम 7:10 बजे से ही शिकायतों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा और पीक टाइम पर भारत से 3,000+ जबकि ग्लोबली 40,000 से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज हुईं। यूजर्स ने मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों पर समस्या बताई – फीड नहीं लोड हो रही, पोस्ट नहीं हो पा रहे और लॉगिन करने पर भी अकाउंट एक्सेस में दिक्कत।

भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और जमशेदपुर समेत कई जगहों से यूजर्स ने शिकायत की। कई लोग मजाक में लिख रहे थे – “X डाउन है तो अब क्या करें, इंस्टाग्राम खोल लें?” या “एलन मस्क, सर्वर चेक कर लो भाई!”

यह आउटेज केवल भारत तक सीमित नहीं था – अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में भी हजारों यूजर्स प्रभावित हुए। ग्लोबल पीक पर Downdetector ने 42,000+ शिकायतें दिखाईं। एलन मस्क की कंपनी X की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि समस्या की वजह क्या थी – सर्वर इश्यू, मेंटेनेंस या कोई तकनीकी गड़बड़ी।

यह साल 2026 में X का एक और बड़ा आउटेज है। इससे पहले भी प्लेटफॉर्म कई बार डाउन हुआ है, जिससे क्रिप्टो ट्रेडर्स, न्यूज अपडेट्स और आम यूजर्स खासा परेशान होते हैं। फिलहाल कई यूजर्स ने बताया कि कुछ समय बाद सर्विस धीरे-धीरे ठीक हो रही है, लेकिन पूरी तरह बहाल होने में समय लग सकता है।

Share via
Share via