यूट्यूब का सर्वर डाउन! करोड़ों यूजर्स परेशान, होमपेज पर 'Something Went Wrong' एरर

यूट्यूब का सर्वर डाउन! करोड़ों यूजर्स परेशान, होमपेज पर ‘Something Went Wrong’ एरर

Share
Link copied

लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube आज अचानक डाउन हो गया है। बीते शाम से ही यूजर्स को होमपेज, रेकमेंडेशन, सर्च और अपलोड फीचर्स में दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स को “Something Went Wrong”, “Connection to server lost” या ब्लैंक स्क्रीन दिख रही है।

आउटेज ट्रैकिंग साइट Downdetector के अनुसार, अमेरिका में ही 3.2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने समस्या रिपोर्ट की है, जबकि दुनिया भर में यह संख्या 8 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। भारत में भी लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, समस्या बीते शाम करीब 5-6 बजे (PT) से शुरू हुई, जो भारत में रात 7:30-8:30 बजे के आसपास थी। यूजर्स ने बताया कि होमपेज लोड नहीं हो रहा, Shorts फीड क्रैश हो रही, वीडियो प्ले हो रहे हैं लेकिन नई सर्च नहीं हो पा रही और YouTube TV भी प्रभावित।

YouTube सपोर्ट पेज पर कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वे समस्या से वाकिफ हैं और इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक कोई ETA (समय अनुमान) नहीं दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow