Jharkhand weather report

रांची सहित झारखंड के 13 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

Jharkhand weather report
Jharkhand weather report

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आज (मंगलवार) राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने आज रांची सहित 13 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। विशेष रूप से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और दुमका के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RKDF
Adv

राजधानी रांची में आज आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-सुबह तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, आर्द्रता 94 प्रतिशत और हवा की गति करीब 22 किमी/घंटा है।

राज्यभर में अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री और न्यूनतम 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश वाले इलाकों में तापमान सामान्य से कुछ कम महसूस होगा। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जुलाई को भी कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। राज्य में एक जून से 27 जुलाई तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now