20250417 095724

स्वीडन और स्पेन के दौरे पर जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड बनेगा ‘निवेश का स्वर्ग’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज स्पेन और स्वीडन के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रांची से दिल्ली के रास्ते यूरोप के लिए प्रस्थान करेगा। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को आकर्षित करना और ग्रीन एनर्जी, खनन, इस्पात, इलेक्ट्रिक वाहन, कृषि, और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ावा देना है। प्रतिनिधिमंडल में सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हटाए गए रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार, निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के आरोप

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्पेन और स्वीडन दौरा राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को आकर्षित करना, प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ावा देना, और राज्य को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करना है। स्पेन और स्वीडन की प्रमुख कंपनियों के साथ बैठक कर झारखंड में ग्रीन एनर्जी, खनन, इस्पात, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बढ़ाएंगी। झारखंड की खनिज संपदा और औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करने का यह अवसर है।

रांची सहित पूरे झारखंड में आज भी बारिश की संभावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

स्पेन के नवीकरणीय ऊर्जा केंद्र (National Renewable Energy Centre) और स्वीडन की उन्नत तकनीकी कंपनियों के साथ सहयोग से झारखंड में सौर, पवन, और हाइड्रोजन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नवाचार हो सकता है। साथ ही नए निवेश से राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जो झारखंड की बेरोजगारी की समस्या को कम करने में मदद करेगा।

Share via
Share via