वैश्विक निवेश और तकनीकी साझेदारी की तलाश ! सीएम हेमंत सोरेन का स्वीडन और स्पेन दौरा

वैश्विक निवेश और तकनीकी साझेदारी की तलाश ! सीएम हेमंत सोरेन का स्वीडन और स्पेन दौरा

Share
Link copied

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल स्वीडन और स्पेन के दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ 11 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह दौरा 19 से 27 अप्रैल तक चलेगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल स्वीडन और स्पेन के दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना, विशेष रूप से हरित ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, टेक्नोलॉजी, और कृषि क्षेत्रों में। प्रतिनिधिमंडल स्पेन के मैड्रिड और बार्सिलोना तथा स्वीडन के गोथेनबर्ग में निवेशकों और उद्यमियों से मुलाकात करेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वीडन और स्पेन के दौरे को लेकर केंद्र सरकार से पॉलिटिकल क्लीयरेंस मिल चुका है, और झारखंड सरकार इसे राज्य की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग और विकास परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण मान रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow