झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67100 पहुंचा

Share
Link copied

झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67100 पहुंच

देश दुनिया में कोरोना महामारी विकराल रूप लेता जा रहा है. झारखण्ड की बात करें तो राज्य में कोरोना का आंकड़ा 67100 हजार पहुंच गया है. आज अभी तक झारखण्ड में 1026 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई के साथ 1450 मरीजों की रिकवरी भी हुई है. आज राज्य भर में 11 लोगो की मौत हो गई.

झारखण्ड में आज रिपोर्ट के अनुसार जिलावर स्थित के अनुसार रांची से 209, बोकारो से 33, चतरा से 9, देवघर से 26, धनबाद से 45, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 184, गढ़वा से 21, गिरिडीह से 12, गोड्डा से 6, गुमला से 41, हजारीबाग से 117, जामताड़ा से 14, खूंटी से 52, कोडरमा से 27, लातेहार से 16, लोहरदगा से 20, पाकुड़ से 6, पलामू से 48, रामगढ़ से 23, सहिबगंज से 7, सराईकेला से 25, सिमडेगा से 13, पश्चिमी सिंहभूम से 99 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.

झारखण्ड में अबतक 67100 पोजिटिव केस और 13703 सक्रिय केस हैं वहीं 52807 ठीक भी हुए हैं. राज्य में 590 लोंगों की मौतें हो चुकी है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow