12वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री का आयोजन देवघर में.
झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं देवघर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्त्वाधान में आगामी 31 जनवरी 2021 को 12वीं राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप आयोजन के के एन स्टेडियम, देवघर में किया जा रहा है। इस बार यह प्रतियोगिता ओपन रहेगी। झारखंड के सभी जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल पर अपना स्वयं रजिस्ट्रेशन करवाकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता हेतु रजिस्ट्रेशन के०के०एन०,स्टेडियम देवघर में 30 तारीख को शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक एवं 31 तारीख की सुबह 6:00 से 7:00 की जाएगी। उसके पश्चात प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे से के०के०एन० स्टेडियम से ही शुरू कर जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतियोगिता स्थल पर प्रतिभागी को अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र/आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ (सभी ओरिजिनल ) लेकर आना है। इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को एक एक टी-शर्ट एवं सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने देवघर एथलेटिक एसोसिएशन को सूचित किया है कि वह सरकार एवं एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोविड-19 के गाइडलाइंस का संपूर्ण पालन करेंगे प्रतियोगिता स्थल पर मास्क एवं सैनिटाइजर का संपूर्ण व्यवस्था रखेंगे। आगामी 21फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाले 55वी राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री के लिए चयन इस प्रतियोगिता से किया जाएगा।

















