19 झारखण्ड बटालियन एन0सी0सी0, रांची के अधिकारियों द्वारा सदर अस्पताल रांची में रक्त दान शिविर का आयोजन।

19 झारखण्ड बटालियन एन0सी0सी0, रांची के अधिकारियों द्वारा सदर अस्पताल रांची में रक्त दान शिविर का आयोजन।

Share
Link copied

19 झारखण्ड बटालियन एन0सी0सी0, रांची के अधिकारियों द्वारा सदर अस्पताल रांची में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। 28 नवम्बर को 19 झारखण्ड बटालियन एन0सी0सी0, रांची के तत्वाधान में कम्पनी न0 2/19 द्वारा डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में एन0सी0सी0 दिवस मनाया जाना हैं इसके पूर्व 27 नवम्बर को यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।

इन्हे भी पढ़े :- दिसंबर तक हर हाल में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दें- एनएन सिन्हा
19 झारखण्ड बटालियन एन0सी0सी0, रांची के अधिकारियों द्वारा सदर अस्पताल रांची में रक्त दान शिविर का आयोजन।
इस रक्त्दान शिविर में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के 150 एन0सी0सी0 कैंडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें कर्नल एच के पाठक एवं 60 कैडेटों ने अपना रक्तदान किया। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के एन0सी0सी0 पदाधिकारियों लेफ्टिनेंट गणेश चन्द्र बास्के की देख-रेख में रक्तदान शिविर कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के अधिकारीगण एवं 19 झारखण्ड बटालियन एन0सी0सी0, रांची के कमांडिग ऑफिसर कर्नल एच के पाठक और सैनिक/असैनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

इन्हे भी पढ़े :-इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया पदक।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow