208वीं ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जयंती: रांची में देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह।

208वीं ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जयंती: रांची में देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह।

Share
Link copied

208वीं ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जयंती: रांची में देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह।

208वीं ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जयंती: रांची में देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह।
208th Thakur Vishwanath Shahdev Jayanti: Celebration colored with patriotism in Ranchi.

208वीं ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जयंती: रांची में देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह।

208वीं ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जयंती: रांची में देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह।

रांची, झारखंड : झारखंड की वीर भूमि रांची में आज स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 208वीं जयंती हर्ष और सम्मान के साथ मनाई गई। 12 अगस्त 1817 को जन्मे ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष किया। उनकी वीरता और बलिदान को याद करते हुए ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से धुर्वा गोल चक्कर और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक पर भव्य समारोह आयोजित हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआरपी अधिकारी विभोर और ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के वंशजों द्वारा माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद सीआरपीएफ सम्बो के जवानों ने शानदार बैंड डिस्प्ले पेश किया, वहीं ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल के विद्यार्थियों की जोशीली साइकिल रैली ने देशभक्ति का जज़्बा और बढ़ा दिया। बैंड की धुन पर गूंजते देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को प्रेरणादायी बना दिया

208वीं ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जयंती: रांची में देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह।

इस अवसर पर फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष और शहीद के वंशजों ने उनके अदम्य साहस और बलिदान की कहानियां साझा करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि उस अमर विरासत को सलाम था, जिसे ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने अपने लहू से सींचा था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow