प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4078 दिन: सेवा और समर्पण के स्वर्णिम पल, झारखंड भाजपा ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4078 दिन: सेवा और समर्पण के स्वर्णिम पल, झारखंड भाजपा ने दी बधाई

झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री 4078 दिन पूरे करने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि उन्हें देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “यह 4078 दिन केवल समय की गणना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम पल हैं। ये दिन गांव, गरीब और किसान को समर्पित हैं। ये अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम हैं। ये परिवारवाद से ऊपर राष्ट्रवाद को समर्पित दिन हैं, जो भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेंगे।”

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा, “भारत की जनता मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होते देखना चाहती है।”

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्षों ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी।

झारखंड भाजपा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को दोहराया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now