अपराध की योजना बनाते हुए दो अपराधी पकड़े गए.

अपराध की योजना बनाते हुए दो अपराधी पकड़े गए.

Share
Link copied

गढ़वा : जिले के बरडीहा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी जब अपराध की योजना बनाते हुए दो अपराधियों को पकड़ी। दोनो के पास से दो देशी पिष्टल को बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ग्राम सेमरी स्थित नौशाद अंसारी ग्राम सेमरी थाना बरडीहा एवं एजाज अंसारी ग्राम पतिहारी थाना बिशुनपुरा दोनो ने मिलकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है तथा अपने पास अवैध देशी कट्टा रखे हुए है।

इस सम्बन्ध मे सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू नौशाद अंसारी का घर तथा एजाज अंसारी का गैरेज जो सेमरी मे है छापामारी किया। छापामारी के क्रम मे नौशाद के बताये अनुसार एजाज अंसारी के गैरेज के पास छापामारी कर दो अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। तत्पसचात दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow