राष्ट्रीय सम्मेलन में सिमडेगा धर्मप्रांत की महिला प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

सिमडेगा: रांची स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में 24 से 27 सितंबर तक काउंसिल ऑफ कैथोलिक वीमेन ऑफ इंडिया का 26वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में देशभर से कैथोलिक महिला प्रतिनिधि शामिल हो रही हैं। सिमडेगा धर्मप्रांत से भी बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।

सम्मेलन में सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट आइंद और बिशप विनय कंडुलना की भी उपस्थिति रही। उनके साथ फादर विशु सहित अन्य धर्मगुरु भी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान महिला प्रतिनिधियों ने सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए।

सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य सह सभा नेत्री जोसिमा खाखा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अहम है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय सम्मेलन महिलाओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और समाज सेवा के लिए नई दिशा तय करने का अवसर प्रदान करते हैं। महिलाओं को एकजुट होकर समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।

सम्मेलन में सिमडेगा धर्मप्रांत से अनीता रानी तोपनो, जोसिमा खाखा, शीला कीड़ो, क्लारा बा, कमला लुगुन, रैनी खाखा, फैबिओला सोरेन, वेरोनिका कुल्लू, सुशीला लकड़ा, रोजालिया कुजूर, पुष्पा होरो, अनिमा कुजूर, अनिमा कंडुलना, टेरेसा भलारिया, करमेला कुल्लू, सुचिता जोजो, नीरू कांती बाड़ा, रोबर्टिना एक्सेस, अनिमा केरकेट्टा और फिलिसिता सोरेंग समेत अन्य महिला प्रतिनिधि शामिल हुईं।

देवघर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
देवघर: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबु इमरान ने गुरुवार को देवघर समाहरणालय में संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों…

तृषा के निधन पर दीपिका पांडेय के घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, रांची में पार्थिव शरीर पहुंचते ही भर आईं आंखें
Ranchi । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के असामयिक निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय…
















