तृषा के निधन पर दीपिका पांडेय के घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, रांची में पार्थिव शरीर पहुंचते ही भर आईं आंखें
Ranchi । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के असामयिक निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन धुर्वा स्थित मंत्री दीपिका पांडेय के आवास पहुँचे । दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही मंत्री आवास का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों और करीबियों की आंखें नम हो गईं।


तृषा के निधन से परिवार में गहरा शोक है। मंत्री आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और परिचित भी पहुंचे। हर तरफ शोक और संवेदना का माहौल नजर आया। तृषा के असामयिक निधन की खबर से झारखंड में भी शोक की लहर है। परिवार और करीबियों के लिए यह बेहद पीड़ा और दुख की घड़ी है।

गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 42 लाख नकद और करीब 20 किलो सोना लूटे जाने की बात सामने आई
जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई डकैती की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में करीब…

कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल, प्रशासन ने किया सतर्क
कोडरमा। कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने…

















