20-bed-indoor-child-adolescent-therapy

रिनपास में शुरू होगी 20 बेड की इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

Share
Link copied
20-bed-indoor-child-adolescent-therapy
20-bed-indoor-child-adolescent-therapy

रांची: राज्य के प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रिनपास में 20 बेड की इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई शुरू की जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। बैठक में अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह, रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई, सहायक निदेशक मिथिलेश चौधरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

RKDF
advertisement

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने रिनपास में संचालित 100 बेडेड साइकियाट्रिक रेजिडेंशियल शेल्टर होम की वर्तमान स्थिति और उपलब्ध क्षमता की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान में उपलब्ध संसाधनों और मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार और विस्तार की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अजय कुमार सिंह ने रिनपास में डीपीएन (डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग) कोर्स को दोबारा शुरू करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही साइकियाट्रिक नर्सिंग की कक्षाएं संचालित करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने रिनपास में एमडी साइकियाट्रिक पाठ्यक्रम को भी दोबारा शुरू करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा गया। इससे मरीजों को विशेषज्ञ उपचार और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisment
Advertisment

बैठक में रिनपास में स्वीकृत और कार्यरत पदों की भी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने सभी पदों का पुनर्मूल्यांकन कर आवश्यकता के अनुसार रिस्ट्रक्चरिंग का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि संस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक मानव संसाधन का आकलन कर उसी के अनुरूप पदों का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

Advertisment
Advertisment

अपर मुख्य सचिव ने रिनपास में बाल एवं जेरिएट्रिक क्षेत्र में सुपर स्पेशलिस्ट स्तर की पढ़ाई शुरू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा और उपचार सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने रिनपास की व्यवस्थाओं को मजबूत करने और संस्थान की पुरानी प्रतिष्ठा एवं बेहतर कार्यप्रणाली को फिर से स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।