दिव्यांग दिलीप ने उपायुक्त को दी आवाज, उपायुक्त अबु इमरान नें की सहायता.

दिव्यांग दिलीप ने उपायुक्त को दी आवाज, उपायुक्त अबु इमरान नें की सहायता.

लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान समाहरणालय 10ः30 में पहुंचे तो समाहरणालय परिसर में दिव्यांग दिलीप कुमार धोबी टोला चंदवा निवासी ने उपायुक्त को आवाज दी एवं अपने पास बुलाया। जिसके बाद उपायुक्त श्री इमरान दिव्यांग दिलीप के पास पहुंचे एवं उससे उसकी समस्या के बारें में पूछा जिस पर दिव्यांग दिलीप ने बताया कि पैर में जख्म हो गए हैं एवं ट्राई साइकिल नहीं होने के कारण काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।

दिव्यांग दिलीप ने उपायुक्त को दी आवाज, उपायुक्त अबु इमरान नें की सहायता.

जिस पर उपायुक्त श्री इमरान ने तत्काल जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को साइकिल देने को लेकर निर्देशित किया। वही सिविल सर्जन को एंबुलेंस भेज कर दिलीप का इलाज करवाने का निर्देश दिया, जिसके बाद अस्पताल से एंबुलेंस पहुंचा एवं दिलीप को अपने साथ सदर अस्पताल ले गया एवं उसके जख्मों का इलाज किया। उपायुक्त श्री इमरान ने दिलीप को सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रत्येक सुविधा मिले इसे भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लातेहार, मो०अरबाज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow