IMG 20210124 WA0001

मोरहाबादी मैदान में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल.

राँची : रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयेाजन किया जा रहा है। कोविड-19 के परिपे्रक्ष्य में सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाना है। जिसके मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन की अगुवाई में आज दिनांक 24 जनवरी 2021 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान 26 जनवरी को किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई। परेड का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन, आईजी श्री अखिलेश झा, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री सुरेन्द्र झा मौजूद थे। पदाधिकारियों ने सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया। श्री छवि रंजन ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निदेश भी दिये।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग
फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लाॅ एंड आर्डर श्री लोकेश मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक, रांची श्री सौरभ ने पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार समारोह का आयोजन किया गया है, सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें।

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैं
1. सीआरपीएफ
2. सीआईएसएफ
3. आईटीबीपी
4. जैप 1
5. झारखण्ड जगुआर
6. जैप 2
7. जैप 10
8. रांची जिला पुलिस (डीएपी)
9. एसएसबी
10. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी

बैण्ड पार्टी निम्न हैं
1. जैप 01
2. जैप 10
3. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी (बैण्ड पार्टी)

परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमाण्ड के रूप में आईपीएस अधिकारी श्री विनीत कुमार हैं। जो वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक हटिया रांची के पद पर पदस्थापित हैं। सेकेण्ड इन कमांड के रूप में परिचारी प्रवर श्री सन्नी कुमार हैं, जो वर्तमान में परिचारी प्रवर-द्वितीय के पद पर पदस्थापित हैं।

Share via
Share via