जेके आरपीसी मीडिया कप पर स्वर्णरेखा का कब्जा.

जेके आरपीसी मीडिया कप पर स्वर्णरेखा का कब्जा.

Share
Link copied

रांची : सेकेंड जेके आरपीसी मीडिया कप में स्वर्णरेखा की टीम ने कब्जा कर लिया है। फाइनल में आज खेले गए रोचक मुकाबले में स्वर्णरेखा ने दामोदर को 12 रनों से हरा कर विजेता बना।

जेके क्रिकेट अकादमी मैदान दलादिली में फाईनल मैच का उदघाटन बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वर्णरेखा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज के रूप में अशोक गोप 30 रन, मनोज 25 और फिरोज ने 20 रन बनाए। दामोदर के गेंदबाज के रूप में कमलेश ने 15 रन देकर 3 विकेट, मोनू 32 रन देकर 3 विकेट और ओम ने 12 देकर 2 विकेट हासिल किया।

118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दामोदर की टीम 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना पाई। और 12 रनों से मैच हार गई। दामोदर की ओर से बल्लेबाजी करने हुए कमलेश ने 29, सुशील मंटू ने 18 और मोनू ने 16 रनों का योगदान दिया। स्वर्णरेखा के गेंदबाज मनोज ने 20 रन देकी 2 विकेट लिया, जबकि अशोक, राजकुमार, फिरोज और संजय ने एक-एक विकेट हासिल किया।

मैच में 30 रन बनाने और एक विकेट लेने वाले स्वर्णरेखा के अशोक गोप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल के मुख्य अतिथि जेपीएससी के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएससीए के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जेके इंटरनेशन के चैयरमैन जितेंद्र सिंह, मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी, जय कुमार सिंन्हा, संजय पाण्डेय और अनिल टाईगर उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था पेटसी ने विजेता और उपविजेता टीम के सदस्यों को आम्रपाली प्रजाति की आम के पौधे दिया l कार्यक्रम में रांची प्रेस क्लब अचर्री सेंटर के विजयी 13 प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow