अपराधियों नें एटीएम तोड़कर रुपए चुराने का प्रयास किया.

अपराधियों नें एटीएम तोड़कर रुपए चुराने का प्रयास किया.

Share
Link copied

जामताड़ा : जामताड़ा में अपराधियों ने एटीएम तोड़कर रुपए चुराने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। अपराधियों ने एटीएम में लगे एक मशीनों को तोड़फोड़ किया, वही वहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट भी की है। घटना जामताड़ा के व्यवहार न्यायालय के परिसर की है जहां पर नया एटीएम मशीन लगाया गया है।

देर रात पांच की संख्या में ग्राहक बनकर पहुंचे लोगों ने एटीएम में कार्यरत गार्ड के साथ मारपीट की तथा बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर एटीएम लूटने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और वहां से भाग निकले। सायरन बजने पर पुलिस पहुंची। घायल एटीएम गार्ड को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अपराधियों ने एटीएम में लगे मशीनों को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow