डैम में कूदा युवक, हुई मौत.

डैम में कूदा युवक, हुई मौत.

Share
Link copied

सिमडेगा : सिमडेगा केला घाट डैम में कूदकर युवक ने आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलनें पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच कर युवक की तलाश में जुट गई है। शुक्रवार शाम केला घाट डैम में सदर थाना के सामने निवास करने वाले सौरभ अखौरी नामक युवक ने केला घाट डैम में छलांग लगा दी।

मामले की सूचना फैलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डैम से युवक को निकालने का प्रयास भी किया गया डैम की अथाह गहराई में युवक का शव नजर नहीं आने पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज ने एनडीआरएफ की टीम से बात कर शव को निकालने का आग्रह किया। जिस पर एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार सुबह रेस्क्यू चलाने की बात कही।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow