रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक, नौकरी मुआवजा, विस्थापन, पुनर्वास सहित अन्य कई मुद्दों पर हुई चर्चा.

रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक, नौकरी मुआवजा, विस्थापन, पुनर्वास सहित अन्य कई मुद्दों पर हुई चर्चा.

Share
Link copied

खलारी : रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक रविवार को बड़कीटांड स्थित पंचायत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता बिगन सिंह भोगता तथा संचालन रामलखन गंझू ने किया। बैठक में रैयतों विस्थापितो की समस्या जैसे नौकरी मुआवजा, विस्थापन, पुनर्वास सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में बिगन सिंह भोगता ने कहा कि एनके एरिया के रैयत विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए मोर्चा तत्पर है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रैयत विस्थापित अपनी-अपनी नौकरी मुआवजा सहित अन्य समस्याओं को लेकर उससे संबंधित कागजात मोर्चा के पास जमा करे। मोर्चा उनके हक अधिकार दिलाने का काम करेगा। बैठक में महासचिव रंथू उराँव, विष्वनाथ गंझू, जालिम सिंह, अमृत भोगता, प्रभाकर गंझू, जगरनाथ महतो, लहसन भोगता, सोमरा गंझू, दामोदर गंझू, श्याम उराँव, रमेश गंझू, बुल्ला गंझू, भुनेष्वर गंझू, विशेश्वर महतो, मनोज गंझू, बालेश्वर गंझू, लालजीत गंझू, फूलो देवी, लक्ष्मी देवी, मिनवा देवी आदि उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow