IMG 20210213 WA0016

साई सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा नामकुम बाल्मीकि आवास में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया.

रांची : साई सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा शनिवार को नामकुम बाल्मीकि आवास में जरूरमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित लाल ने बताया कि जानकारी मिली थी कि कुछ जरूरतमंद व्यक्ति है जिन्हें कंबल की जरुरत है। जिसके बाद उनसे सूची लेकर 50 लोगों को कंबल दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि साई सेवाश्रम ट्रस्ट का एक मात्र उद्देश्य है कि अंतिम पायदान में मौजूद व्यक्ति तक जरूरत के सामान पहुंचे। और उसे गरीबी रेखा से ऊपर उठाया जा सके। ट्रस्ट लगातार वर्षों से जरूरतमंदों के बीच खाना, कंबल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। आगे भी यह कार्य लगातार जारी है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बताया कि हम रांची के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास करते हैं। क्योंकि शहरी क्षेत्रों में कई समाजिक, राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार जरुरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आज भी मूलभूत सुविधाएं कोसो दूर है।

उन्होने कहा कि हम उन जगहों पर जहां ऊबड़खाबड़ सड़क से होकर प्रशासन की गाड़ी नहीं पहुंचती है, वैसे जगहों पर हम पहुंचने का प्रयास करते है। इस दौरान बाल्मीकि आवास की महिलाओं ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कई ऐसे लोग इस बाल्मीकि आवास में रहते है जिनके पास राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड यहां तक कि आधार कार्ड तक नहीं बन सका है। साथ ही आसपास के इलाक़े में चोरी होने पर अक्सर पुलिस द्वारा हमें प्रताड़ित किया जाता है। हमारे साथ रात में पुलिस घर में घुसकर परेशान करती है। इस पर ट्रस्ट अमित लाल द्वारा जल्द इस दिशा में ठोस पहल का वादा किया गया है।

Share via
Share via