16वाँ सब-जुनियर झारखंड वुशू प्रतियोगिता में कोयलांचल के वुशू खिलाड़ियों ने जीते पदक.

16वाँ सब-जुनियर झारखंड वुशू प्रतियोगिता में कोयलांचल के वुशू खिलाड़ियों ने जीते पदक.

Share
Link copied

खलारी : राँची के नामकुम स्थित लॉन बॉल स्टेडियम में 16वाँ सब-जुनियर झारखंड वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कोयलांचल के 15 वुशू खिलाड़ियों ने चतरा जिला वुशू संघ के तत्वावधान मे भाग लिया। प्रतियोगिता में फाईट के इन खिलाड़ियों ने अपने अपने भार वर्ग मे निम्नलिखित पदक प्राप्त किया। जिसमें 24 किलो बालिका वर्ग में निष्ठा कुमारी को स्वर्ण पदक, 28 किलो मे लवली कुमारी को रजत, 32 किलो में अनुपमा कुमारी को स्वर्ण पदक, 42 किलो भार वर्ग में टीना कुमारी को स्वर्ण पदक, 28 किलो मे बालक वर्ग में रूदरा देव को कास्य पदक, 45 किलो भाग वर्ग में अरूण भोगता को कास्य पदक, 24 किलो भार वर्ग में करमवीर गंझू को रजत पदक, 26 किलो भार वर्ग में घनश्याम ऊरांव को कास्य पदक प्राप्त हुआ।

वहीं ताऊलु में उज्जवल पॉल, नयर शान अहमद एवं कृति कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही अंशु कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों को झारखण्ड ओलम्पिक संघ सचिव शिवेन्द्रनाथ दुबे ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चतरा जिला वुशू संघ के सचिव रजी अहमद ने खिलाड़ियों की सफलता पर और 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कास्य पदक प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही राँची में 21 से 24 मार्च तक खेलगांव में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सब-जुनियर वुशू प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जोर-शोर से तैयारी करने को भी कहा।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow