पांच दिवसीय मिशन सशक्तिकरण योजना को लेकर शिविर का आयोजन.

पांच दिवसीय मिशन सशक्तिकरण योजना को लेकर शिविर का आयोजन.

जामताड़ा : नारायणपुर कौशल विकास केंद्र नारायणपुर में पांच दिवसीय मिशन सशक्तिकरण योजना को लेकर महिलाओं में ज्ञान संवर्धन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास को लेकर आयोजित किया गया। जिसमें नारायणपुर प्रखंड के सखी मंडल से जुड़ी हुई महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताते चलें कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आराधना पटनायक द्वारा मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें इस योजना में पंचायती राज व्यवस्था एवं महिलाओं के क्षमता का विकास करने हेतु आयोजित की गई है। क्षत प्रशिक्षण सत्र के प्रथम दिन प्रशिक्षक धनेश्वर राम एवं उमेश कुमार जो जिला रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पूरी पूरी कोशिश की जा रही है। जिससे यहां की महिलाएं विभिन्न प्रकार की जानकारी हासिल कर अपने को स्वावलंबी बना सकते हैं।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now