बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान के शहीद होने के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी.

बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान के शहीद होने के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी.

Share
Link copied

लोहरदगा : बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान के शहीद होने की घटना के दूसरे दिन राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा लोहरदगा के नक्सल प्रभावित तुरियाडीह गांव में पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। डीजीपी लगभग तीन घंटे तक आसपास के इलाकों का जायजा लिया। वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से गढ़कसमार पहुंचे। वहाँ से अपने काफिले के साथ नक्सल प्रभवित गांव तुरियाडीह पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

लोहरदगा में एक साल के भीतर नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए लैंडमाइंस की चपेट में आकर एक जवान शहीद और तीन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। जंगल में लकड़ी चुनने गई एक किशोरी की भी लैंडमाइन्स विस्फोट में जान जा चुकी है। नक्सलियों द्वारा पुलिस को लगातार टारगेट करने नुकसान पहुंचाने और सीधे हमला करने की घटनाएं बढी हैं। पुलिस की व्यवस्था कैसे संभलेगी इस सवाल पर डीजीपी ने कहा कि ऑपरेशनल एक्शन प्लान तैयार है। जाहिर है कि ज्यादा कुछ नही बताया जा सकता है पर नक्सलियों को माकूल जवाब दिया जाएगा।

शहीद जवान के परिजनों को अलग-अलग स्तर से करीब एक करोड रुपए की राहत, परिवार के एक सदस्य को नौकरी सरकारी प्रावधान के मुताबिक देने की बात डीजीपी ने कही। उन्होंने कहा कि जहा भी हमारे छापामारी दल जाते है बम निरोधक दस्ता लेकर जाते है जो रास्ते में लगे आईडी को क्लियर करते जाते है। इसी क्रम में आईडी को क्लियर करने के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई है। जिसके तहत पुलिस व आम लोगों की आवागमन की सड़कों को क्लियर किया जाएगा।

मौके पर आईजी नवीन कुमार सिंह, साकेत कुमार, एसपी प्रियंका मीणा, एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

लोहरदगा, प्रीतम कुमार

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow