शहीद जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई.

शहीद जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई.

Share
Link copied

गुमला : लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के जंगल में जिला पुलिस सीआरपीएफ और सैट 3 के जवानों के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान आईडी ब्लास्ट के कारण गुमला जिले के जारी प्रखण्ड क्षेत्र के कटिंबा गाँव के रहने वाले दुलेश्वर प्रास शहीद हो गए थे। शहीद जवान दुलेश्वर प्रास को आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान गांव का माहौल काफी गमगीन था शहीद जवान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान को लेकर जिला पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान लगातार जंगल में अभियान चला रहे हैं इसी दौरान कल लोहरदगा जिले के सेरेंदाग जंगल में आईडी ब्लास्ट हो गया इसी क्रम में सैट 3 का जवान दुलेश्वर प्रास उसके चपेट में आ गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एअरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई जिसके बाद आज उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कटिंबा लाया गया है जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow