खलारी प्रखण्ड का 12 वां स्थापन दिवस मनाया गया.
मैकलुस्कीगंज : खलारी प्रखण्ड का 12 वां स्थापन दिवस सोमवार को खलारी प्रखण्ड मनाया गया। इस कार्यक्रम में रांची सांसद संजय सेठ भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद संजय सेठ, सहित अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर तथा केक काट कर किया गया। इस कार्यक्रम में संजय सेठ ने दिव्यांगो के बीच ट्राईसाइकिल के साथ अन्य दिव्यांग उपकरणों का भी वितरण किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खलारी प्रखण्ड परिसर में बुडमू, माण्डर, चान्हो एवं खलारी सहित 95 दिव्यांगो के सहायता हेतु ,व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल,एवं उपकरणों का वितरण किया गया । प्रखण्ड स्थापना दिवस के इस मौके पर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग, अंचलपदाधिकारी रवि किशोर राम, प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार साहु, अरविंद सिंह, गिरिधर मिश्रा, शैलेन्द्र शर्मा, भरत रजक, सिन्नी समाट,रमेश विश्वकर्मा , विकास दूबे ,जितेन्द्र पाण्डे, चतुरगुण भूईया, रामसूरत यादव, शाशि साहू, अनिल गंझू, रविन्द्र पासवान,अर्जुन गुप्ता, मुकश ऋषि, संजीत सिंह, रंजीत सिंह, के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
खलारी, मो मुमताज
















