पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नें ली कोरोना वैक्सीन.

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नें ली कोरोना वैक्सीन.

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एमजीएम अस्पताल में आज कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज ली। वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अपने समय आने पर आप वैक्सीन जरूर ले इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। 

उन्होंने कहा आज स्वदेशी वैक्सीन लेकर बहुत खुश हूं क्योंकि मुझे वैक्सीन लेने के बाद किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई अस्पताल के अधिकारियों का भी साधुवाद करते हुए अच्छी व्यवस्था बताया साथ साथ उन्होंने कहा अपने पास भ्र्म की स्थिति नहीं रखे केंद्र सरकार की यही सोच है कि देश को कोरोना  मुक्त बनाए वही बता दें इससे पूर्व 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह ने वैक्सीन ली थी।

जमशेदपुर, पप्पू तिवारी

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow