केरोसिन तेल में विस्फोट का मामला विधानसभा में उठा.

केरोसिन तेल में विस्फोट का मामला विधानसभा में उठा.

Share
Link copied

राँची : विधानसभा सत्र में हजारीबाग में जनवितरण प्रणाली के तहत दिए गए केरोसिन तेल में विस्फोट की 5 घटनाओ में 4 लोगों की मौत का मामला पर बीजेपी हजारीबाग विधायक मनीष जसवाल ने उचित कार्रवाई करने की मांग की।

झारखंड बिधानसभा सत्र के तीसरे दिन शून्यकाल में बीजेपी MLA अमित यादव और हजारीबाग के बीजेपी मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में जनवितरण प्रणाली के तहत दिए गए केरोसिन तेल में विस्फोट की 5 घटनाओ में 4 लोगों की जान जा चुकी है। 9 फरबरी को पहली घटना घटी थी उसके बाद से अबतक कल 01 मार्च को पांचवीं घटना घटी। इन घटनाओं में पीड़ित लोगों की उचित चिकित्सा और मुआवजे का मुद्दा उठाया।

जिस पर मुख्यमंत्री ने सदन में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने सवाल पर कहा कि मिलावट केरोसिन में हुई है जो जांच में सामने आ रही है जिस भी डीलर के द्वारा मिलावट किया गया है इस पर कार्रवाई होगी। वही मृतकों के परिवारवालों को 4 लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा सदन में कही। जिसपर हजारीबाग के बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जान की कीमत 4 लाख नहीं हो सकती। इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow