उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक.

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक.

Share
Link copied

रामगढ़ : मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री अशोक कुमार यादव से जिले के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे कारखानों में प्रदूषण नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली।

इस दौरान उपायुक्त ने कारखानों में प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण उपकरण जैसे एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर क्वालिटी डिसप्लेइंग मॉनिटर तथा सरकारी पोर्टल द्वारा सभी उपकरणों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग के सुविधाओं की जानकारी ली। श्री अशोक कुमार यादव द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि जिले के सभी कारखानों को निर्देश दिया गया है कि वे इन सभी उपकरणों को अनिवार्य रूप से कारखाने में लगाना तथा इनका 24×7 संचालन सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सामान्य शाखा प्रभारी श्री राहुल वर्मा को कारखानों के संचालन के संबंध में सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार चेक लिस्ट का निर्माण कर, जिले के सभी कारखानों द्वारा चेक लिस्ट से संबंधित कंप्लायंस एफिडेविट के साथ जल्द से जल्द जिला स्तर पर उपलब्ध कराने से संबंधित नोटिस अखबारों में प्रकाशित कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के फैक्ट्री इंस्पेक्टर को नियमित रूप से औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे कारखानों का निरीक्षण करने तथा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन से संबंधित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा जिले के जिन विभागों ने अब तक जिला पर्यावरण योजना से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उपरोक्त के अलावा उक्त बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन रामगढ़, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रामगढ़, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रामगढ़, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।

रामगढ़, आकाश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow