20210306 125336

जामताड़ा में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात.

जामताड़ा : जामताड़ा में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है। झुंड से बिछड़े दो हाथी जामताड़ा प्रखंड के रसियाभीठा आदिवासी टोला में देर रात घरों को तोड़ दिया और घर रखे अनाज को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के उत्पात का शिकार गांव के सोनाराम मरांडी हुए है। जब उसका परिवार रात को सो रहा था तो घर में हाथी प्रवेश कर गया और घरों को तोड़ दिया तथा घर में रखे धान को चट कर गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को गांव से भगाया है। गांव में हाथी के आने से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। आज सुबह हाथियों के आने की खबर ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है लेकिन अभी तक वन विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन करने गांव में नहीं पहुंचे हैं।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via