20210306 140753

नवविवाहिता की लाश ससुराल में मिली, मायकेवालों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप.

जामताड़ा : जामताड़ा में एक नवविवाहिता की लाश ससुराल में मिली है। मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेंकीपाड़ा गांव की है। मंजूमा खातून की शादी 8 दिन पहले ढेंकीपाड़ा के मिराज अंसारी के साथ हुई थी। रिवाज के अनुसार आज नौवें दिन उसे मायके वापस लाना था लेकिन मायकेवालों को विवाहिता की मौत की खबर मिली जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मायकेवालों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर इसकी मृत्यु कैसे हुई।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via