नशेड़ी निर्दयी पिता अपने ही दुधमुंहे बच्चे की पटक-पटक कर ले ली जान.

नशेड़ी निर्दयी पिता अपने ही दुधमुंहे बच्चे की पटक-पटक कर ले ली जान.

राँची : नगड़ी थाना क्षेत्र के केसारो गांव में निर्दयी पिता की कहानी सामने आई पिता ने अपने साढ़े तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक पटक कर मार दिया और उसके बाद फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बच्चा के शव को कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी पिता की तलाश में छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईटकी थाना क्षेत्र के बोड़या निवासी रोपना उराँव के साथ 5 साल पहले से लिव इन रिलेशन के तौर पर रहती थी जिसके बाद करीब एक साल पहले इससे शादी रचाई थी और साढ़े 3 माह पूर्व घर मे बेटे का जन्म हुआ था हर तरफ खुशियां थी लेकिन नशे का आदि रोपना उराँव ने बच्चे को मौत के घाट उतार उसकी गोद सुनी कर दी। 

वही बच्चे की हत्या के बाद आरोपी ने किरण को किसी से भी इस घटना का जिक्र करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गया। हालांकि घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now