20210306 160546

रजिस्ट्री, सेल डीड, स्टांप ड्यूटी, सर्विस बुक आदि की उपायुक्त ने की जांच.

राँची : उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 06 मार्च 2021 को अवर निबंधक कार्यालय हिनू का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर समाहर्त्ता रांची श्री राजेश बरवार, अपर समाहर्त्ता भू हदबंदी रांची श्री आसिफ एकराम भी थे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कार्यालय में रजिस्ट्री, सेल डीड, स्टैंप ड्यूटी फी, पावर ऑफ अटॉर्नी, विल आदि दस्तावेजों की जांच की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त श्री छवि रंजन ने अवर निबंधक कार्यालय हिनू में पदस्थापित लिपिकों के सर्विस बुक और ऑफिस में रिकॉर्ड के रखरखाव की भी जांच की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त श्री छवि रंजन ने बताया कि यह ग्रामीण सब रजिस्ट्री ऑफिस का शिड्यूल इंस्पेक्शन है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में नियमानुसार सारी प्रक्रिया क्रियान्वित हो इसे लेकर निरीक्षण किया गया है।

उपायुक्त द्वारा रजिस्ट्री और सेल डीड की रैंडम जांच की गई ताकि पता चल सके कि वह अंडरवैल्यू तो नहीं। उपायुक्त ने स्टांप ड्यूटी और फी के सही पेमेंट को लेकर की भी जांच की। पावर ऑफ अटॉर्नी विल आदि दस्तावेजों का निरीक्षण करने के साथ-साथ उपायुक्त ने ऑफिस के रखरखाव और सर्विस बुक की भी जांच की।

Share via
Share via