फिल्म ‘आशिकी’ के सेट पर खेसारीलाल यादव ने मनाया अपना बर्थडे, फोटो हुआ वायरल.
गायकी से लेकर अभिनय के के फील्ड में शानदार काम कर चुकीं खेसारीलाल यादव आज अपना 35वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. इसकी शुरुआत आज प्रयागराज में प्रदीप के शर्मा की फिल्म आशिकी के सेट पर हो चुकी है, जहाँ खेसारीलाल यादव ने फिल्म की पूरी टीम के साथ केक काटकर सेलिब्रेशन की शुरुआत की. उन्होंने इस फिल्म के सेट पर ही अपना बर्थडे मनाया है और इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फोटो में फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है, जहाँ खेसारीलाल यादव केक काट कर निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल खिला रहे हैं. आपको बता दें कि इस बार का जन्मदिन खेसारीलाल यादव जन्मदिन बेहदखास है, क्योंकि पिछले साल उन्होंने कोविड की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाया था. इसलिए फिल्म आशिकी के सेट पर उनका जन्मदिन खूब धुमधाम से मनाया गया. इसकी जानकारी फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा ने दी.
वहीं, खेसारीलाल यादव ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं सन्देश देने वाले तमाम फैंस और दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हर साल आप सब से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता है, जो मुझे ऊर्जान्वित करता है। आपका स्नेह हमें मिलता रहे, मेरी बस इतनी चाहत है। बता दें कि खेसारीलाल यादव की फिल्म आशिकी के निर्देशक कई सफल फिल्मे दे चुके पराग पाटिल हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हो रहा है।

















