पुलिस ने छापामारी करते हुए विस्फोटक भरी एक सूमो वाहन को जप्त किया.

पुलिस ने छापामारी करते हुए विस्फोटक भरी एक सूमो वाहन को जप्त किया.

दुमका : झारखण्ड की दुमका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना आधार पर पुलिस ने छापामारी करते हुए विस्फोटक भरी एक सूमो वाहन को जप्त किया है। बताया जाता है कि बंगाल में हो रहे चुनाव में यह विस्फोटक किसी बड़ी वारदात अंजाम देने लिए जाया जा रहा था। पुलिस ने इस अपराध में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प बंगाल में होने वाले चुनाव में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों द्वारा ले जाया जा रहा भारी मात्रा में विस्फोटक से भरी एक टाटा सूमो गोल्ड वाहन को दुमका की मुफसिल पुलिस ने जप्त किया है। इस वाहन मे 2800 जिलेटिन और 3900 डिटोनेटर हाई रिस्क एक्सप्लोसिव शामिल है।पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा के अनुसार यह विस्फोटक देवघर से चला था जिसे दुमका के मुफ़्शील थाना क्षेत्र के डोंडिया मोड़ के सामने गुप्त सूचना पर पुलिस घरदबोचा है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक झारखंड से सटे प बंगाल में चुनाव होने जा रही है उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि इस विस्फोटक का उपयोग किया जा सकता था।पुलिस सतर्कता से सूचना पाकर समय रहते पकड़ कर जप्त कर लिया। पकडे गये आरोपी देवघर के सुभाष टुडू और मुकेश राउत को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश में जुटी है। जिनमे अन्य 4 -5 लोगो का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक झारखण्ड से सटे बंगाल अभी चुनाव होने वाले है अपराधी चुनाव प्रभावित करने लिए विस्फोटक झारखण्ड से बंगाल ले जाने की फ़िराक में जुटे है।

पुलिस ऐसे गैर कानूनी कार्यों रोकने के लिए अपने सीमावर्ती क्षेत्रो में बंगाल पुलिस साथ कोर्डिनेट कर सुरक्षा के व्यापक उपाय कर रही है। अपने सीमावर्ती थाना शिकारीपाड़ा ,टोंगरा और मसलिया की पुलिस को अलर्ट पर रखी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार शहर इलाके साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सीसीटीवी भी लगाकर ऐसे अपराधों रोकने के लिए उपाय पर जुटी है ताकि किसी भी आपराधिक वारदात रोका जा सका।

दुमका, विकास कुमार

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now