रेल प्रोजेक्ट साइट पर तीन बदमाशों ने की फायरिंग.

रेल प्रोजेक्ट साइट पर तीन बदमाशों ने की फायरिंग.

Share
Link copied

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लातेहार रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित रेल प्रोजेक्ट साइट पर बुधवार को तीन बदमाशों ने फायरिंग की। तीनों बाइक से आए थे और 8 गोलियां चलाकर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों का हेलमेट मौके पर ही छूट गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, इस घटना के बाद से रेल प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहे लोगों में दहशत का माहौल है।

काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन की संख्या में अपराधी आए हुए थे।अपराधी लगभग आठ राउंड फायरिंग करने के बाद घटना स्थल से फरार हो गए।  लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मामले की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow