आपदा प्रबंधन में मीडिया का रोल महत्वपूर्ण : उपायुक्त.

आपदा प्रबंधन में मीडिया का रोल महत्वपूर्ण : उपायुक्त.

Share
Link copied

राँची : आपदा प्रबंधन और मीडिया विषय पर आज दिनांक 24 मार्च 2021 को उपायुक्त सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ आपदा प्रबंधन पर मीडिया के रोल को लेकर विचार विमर्श किया। सेमिनार के दौरान अपर समाहत्र्ता रांची श्री राजेश बरवार भी उपस्थित थे।

सेमिनार में सबसे पहले आपदा प्रबंधन पर मीडिया की भूमिका और जम्मेवारी पर पीपीटी के माध्यम से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची डाॅ प्रभात शंकर ने जानकारी साझा की। मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा भी कोरोना काल के दौरान उनके अनुभव साझा किये गये। आपदा प्रबंधन पर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय हेतु मीडिया प्रतिनिधयों ने अपने सुझाव भी दिये।

कोरोना काल में मीडिया का रुख सराहनीय
सेमिनार के दौरान उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कहा कि कोरोना आपदा के दौरान मीडिया की भूमिका सराहनीय रही। संक्रमण से बचाव और वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरुक करने में मीडिया का रुख सकारात्मक रहा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी जिला प्रशासन को मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर समन्वय और प्रयास से कोरोना काल में रांची वासियों को और जागरुक किया जायेगा ताकि कोरोना को पूरी तरह से मात दिया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow