चिनिया में कनहर नदी पर बनेगा पूल, सरकार ने दी स्वीकृति घटेगी छत्तीसगढ़ की दूरी.

चिनिया में कनहर नदी पर बनेगा पूल, सरकार ने दी स्वीकृति घटेगी छत्तीसगढ़ की दूरी.

गढ़वा : गढ़वा वासियों की चिर प्रतिक्षित मांग पूरी हो गई है। जिले के चिनिया प्रखंड में कनहर नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए झारखंड सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही इस का टेंडर हो चुका है। यह पुल गढ़वा को छत्तीसगढ़ से जोड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वावासी काफी लंबे समय से इस पुल निर्माण मांग कर रहे थे। इस पुल के निर्माण से गढ़वा से छत्तीसगढ़ का रामचंद्रपुर, अंबिकापुर आदि स्थानों पर जाने में काफी सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की दूरी कम हो जाएगी।

श्री ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने इस पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसका टेंडर भी हो चुका है। लगभग 9 करोड रुपए की लागत से 246 मीटर लंबा पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल में 11 पाया होंगा। एक पाया से दूसरे पाया की लंबाई 22. 36 मीटर होगी। 18 माह में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। चीनिया होते हुए गढ़वा व उत्तर प्रदेश के लोग सीधा छत्तीसगढ़ का सफर कर सकते हैं। चिनिया प्रखंड के खुरी गांव में गाय घाट पर पुल का निर्माण किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि वे एक एक कर गढ़वा की सभी पुरानी मांगो एवं समस्याओं को दूर करेंगे। वे गढ़वा सहित पूरे पलामू प्रमंडल के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। पलामू प्रमंडल के विकास कार्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

गढ़वा, वी के पांडे

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now