गढ़वा जिले में दो अलग घटना में एक महिला सहित दो लोगो की मौत.

गढ़वा जिले में दो अलग घटना में एक महिला सहित दो लोगो की मौत.

Share
Link copied

गढ़वा : गढ़वा जिले में दो अलग घटना में एक महिला सहित दो लोगो की मौत हो गई है। एक तरफ महिला ने जहां आत्महत्या की तो एक व्यक्ति बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। पहला मामला गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के गीजना गांव में सहजाद अंसारी बिजली के करंट चपेट में आने से मौत हो गया।

घटना के संबंध में मृतक का पुत्र बरकत अंसारी ने कहा कि हमारे पिताजी का स्टेशन रोड में टेंपो के गैरेज मैं काम करते थे शाम को जब घर गढ़वा से वापस आने लगे तो रास्ते में खोंनहर के पास लतीफ अंसारी मिला और बोला कि हमारे घर का बिजली खराब है बना दीजिए तभी मृतक शहजाद अंसारी उक्त व्यक्ति के घर जाकर सीड़ी के सहारे चड़ कर ट्रांसफॉर्मर में लाइन जोड़ने लगा तभी अचानक बिजली की करंट का झटका लगने से नीचे गिर गया।

नीचे गिरने के बाद उक्त लोगों ने आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वंही एक दूसरे घटना में धुरकी की प्रिय देवी नामक महिला ने घर के आपसी विवाद में कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दी है।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow