कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया राशन का वितरण.

कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया राशन का वितरण.

Share
Link copied

लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर सदर प्रखंड के ओरया गांव में आदिम जनजाति परिवारों के बीच पीटीजी डाकिया योजना के तहत राशन वितरण किया गया। पीटीजी डाकिया योजना के तहत कुल 50 आदिम जनजाति परिवारों को राशन दिया गया। राशन वितरण जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के द्वारा किया गया।

राशन वितरण करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के द्वारा पीटीजी डाकिया योजना संचालित किया जा रहा है ,आप सभी को राशन लेने के लिए दुकान नहीं जाना होगा,आपके घर तक खुद राशन पहुंचाया जाएगा। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक के द्वारा सरकार के माध्यम आदिम जनजाति परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गयी एवं जागरूक होकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कोविड 19 नियम के तहत किया गया राशन का वितरण
सदर प्रखंड के ओरया गांव में आदिम जनजाति परिवारों के बीच पीटीजी डाकिया योजना के तहत राशन वितरण कोविड 19 के गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए किया गया।

लातेहार, मो०अरबाज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow