एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, बेड बढ़ाने के लिए दो अस्पतालों का किया निरीक्षण.

एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, बेड बढ़ाने के लिए दो अस्पतालों का किया निरीक्षण.

Share
Link copied

राँची : राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार व्यवस्था में सुधार करने की पहल कर रहे हैं। पहले सदर अस्पताल रांची फिर पल्स अस्पताल में दौरा कर व्यवस्था का निरीक्षण किया, इसी कड़ी में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आज नामकोम स्थित माँ कलावती अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

इस क्रम में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 25 आईसीयू बेड सहित 50 बेड तैयार हैं जिसके लिए सरकार के सहयोग की आवश्यकता हैं।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य सचिव के के सोन और रांची डीसी को फोन पर निर्देश दिया कि जो भी जरूरी संसाधन हैं उसे उपलब्ध कराते हुए जल्द से जल्द बेड उपलब्ध कराई जाए ताकि आमजनों को राहत मिल सके।

इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता बरियातू स्थित उमा अस्पताल गए और वहाँ भी 50 बेड वाले अस्पताल का निरीक्षण किया, अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 15 दिनों के अंदर 15 आईसीयू बेड के साथ 50 बेड कोरोना मरीजों के लिए तैयार कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हालात थोड़े विकट हैं लेकिन हमारी सरकार परिस्थितियों से घबराई नही हैं, झारखंडी इतिहास संघर्ष का रहा है हम कोरोना से लड़ाई में संघर्ष कर रहे हैं और हमे पूरा विश्वास है कि हम जीतेंगे। उन्होंने झारखंड की जनता से अनुरोध किया है कि दलगत राजनीति और आपसी भेदभाव भूलकर कोरोना से जंग में झारखंडी भावना के साथ एक साथ होकर मुकाबला करें झारखंड जीतेगा कोरोना हारेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow